फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   15 क्विंटल 69 किलोग्राम खराब सब्जियां, दालें जब्त

15 क्विंटल 69 किलोग्राम खराब सब्जियां, दालें जब्त

Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
15 क्विंटल 69 किलोग्राम खराब सब्जियां, दालें जब्त
मंडी। नियमों को ताक पर रखकर खराब सब्जियां बेचकर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले कारोबारियों पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विशेष अभियान में विभाग ने जगह जगह छापामारी करते हुए 15 क्विंटल 69 किलोग्राम खराब सब्जियां जब्त करके कारोबारियों के चालान काटे हैं। इस अभियान में विभाग की टीम ने 108 निरीक्षण किए। जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले अधिकारी मिलाप चंद शांडिल ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला मंडी के विकास खंड गोहर, सरकाघाट, बल्ह, सराज, करसोग, सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर तथा मंडी शहर में बुधवार को विभाग के पर्यवेक्षण में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसमें कुल 108 निरीक्षण किए गए। निरीक्षण के दौरान 10 घरेलू गैस सिलेंडर ढाबों एवं एक होटल में पकड़ा गया। जिन्हें निरीक्षण दल की ओर से मौके पर ही अपने कब्जे में लिया गया। इसके अतिरिक्त 90 किराना, सब्जी एवं फल विक्रेताओं की दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं पाई गई, जिस कारण उनके द्वारा बेचे जाने वाले 15 क्विंटल 69 किलो आलू, प्याज, दालें एवं फल-सब्जियों को निरीक्षण दल की ओर से अपने कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन


शिकायतों पर हुई कार्रवाई
सभी क्षेत्रों में आम उपभोक्ताओं और अन्य स्रोतों से घरेलू गैस के दुरुपयोग और मूल्य सूची नहीं लगाने एवं फलों एवं सब्जियों को महंगे दामों पर बेचे जाने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों से आग्रह किया कि वे उतना ही लाभांश उपभोक्ताओं से वसूलें जितना जिला दंडाधिकारी की ओर से निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed