{"_id":"5bd5eb25bdec22695176a59a","slug":"71540746021-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को बचाते ट्रक दुकान में घुसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को बचाते ट्रक दुकान में घुसा
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में बस स्टैंड के निकट बाइक सवार को बचाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। हादसे में जहां दुकान के बाहर खड़ी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रक चालक भी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के बीच घायल अवस्था में एक घंटा तक फंसा रहा। इसके कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उपचार केलिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम सीमेंट लेकर मंडी की ओर जा ट्रक (एचपी-64ए/4201) जब सुंदरनगर बस स्टैंड के बाहर से गुजर रहा था तो सामने से आ रहे बाइक चालक ने एकाएक ट्रक के आगे से मोड़ काट लिया। ट्रक चालक सूझबूझ नहीं दिखाता तो बाइक सवार ट्रक के नीचे आ जाता। बाइक सवार को बचाते समय ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी तरफ बस स्टैंड में बनी एक दुकान से जा टकराया। इस टक्कर के दौरान दुकान के बाहर खड़ी एक कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जब स्थानीय लोगों को हादसे का पता चला तो एक घंटे की मशक्कत के बाद घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला। चालक चमन लाल निवासी मझवाड़, मंडी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जी रही है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
000
विज्ञापन
000