फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Sat, 06 Oct 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जाने का आरोपी युवक गिरफ्तार
धर्मपुर (मंडी)। पुलिस थाना धर्मपुर में क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में रिवालसर के एक युवक को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस ने उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जहां उसे 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। लड़की का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को लड़की के पिता ने रिवालसर के एक लड़के के खिलाफ उनकी लड़की को भगाने का मामला दर्ज करवाया था। पिता ने पुलिस को बताया था कि रिवालसर का एक लड़का उनकी लड़की के संपर्क में आया और उसे भगाकर ले गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह उनकी लड़की क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने गई थी, लेकिन जब वह घर वापस नहीं आई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए रिवालसर के युवक को दबोच लिया है और उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल क्षेत्रिय अस्पताल मंडी में करवाकर शनिवार को सरकाघाट कोर्ट में जज के सामने लड़की के बयान दर्ज किए। लड़के को भी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन का रिमांड मिला है। थाना प्रभारी धर्मपुर सुरम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed