फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   केयोलीनाला के समीप ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

केयोलीनाला के समीप ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत

Sat, 29 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
केयोलीनाला के समीप ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत
गोहर/जंजैहली (मंडी)। जंजैहली के समीप केयोलीनाला में एक ट्रैक्टर (एचपी 32-ए 3431) के गहरी खाई में लुढ़कने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेम सिंह पुत्र कौर सिंह निवासी संगलवाडा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी गुरदेव चंद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक एवं मालिक खेम चंद अपने ट्रैक्टर में अपने काम से जंजैहली जा रहा था। इस दौरान कयोलीनाला के पास खेम सिंह ने अचानक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खो दिया। इससे ट्रैक्टर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक खेम सिंह को गंभीर चोटें लगी। घटना का पता चलते ही मौके पर दर्जनों लोग पहुंच गए और लोगों ने ट्रैक्टर के बीच फंसे चालक को बाहर निकाला। उसे तुरंत सड़क तक पहुंचाकर नागरिक चिकित्सालय जंजैहली में भर्ती किया। घायल चालक की गंभीर हालत को देखते हुए जंजैहली अस्पताल में चिकित्सकों ने उसको प्राथमिक उपचार करने के बाद आईजीएमसी रेफर कर दिया। आईजीएमसी ले जाते समय घायल चालक खेम सिंह ने आनी के पास दम तोड़ दिया। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन और तहसीलदार थुनाग मुंशी राम ने बताया कि मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये प्रदान कर दिए गए हैं। क्षेत्र में घटना से शोक की लहर है। एसपी गुरदेव ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसकी गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सतीश ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed