फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवक जख्मी

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवक जख्मी

Sat, 23 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दो युवक जख्मी
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर पुंघ के निकट शनिवार दोपहर ट्रक के साथ हुई टक्कर में कार सवार दिल्ली निवासी दो युवक घायल हो गए। इनको उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से मनाली जा रही कार (डीएल4सीयू/5899) को पुंघ के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। इस हादसे में कार में सवार पांच में से दो युवक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उनकी पहचान हनीकेत पुत्र मनोज कुमार (19) निवासी ई.18 फर्स्ट फ्लोर, विजय विहार फेज-2 रोहिणी सेक्टर नार्थ वेस्ट दिल्ली और वैभव गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता (24) निवासी मकान नंबर 157, टॉप फ्लोर सेक्टर 22 रोहिणी दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed