फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   उद्दघोषित महिला अपराधी कुल्लू से गिरफ्तार

उद्दघोषित महिला अपराधी कुल्लू से गिरफ्तार

Sun, 29 Oct 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
उद्दघोषित महिला अपराधी कुल्लू से गिरफ्तार
मंडी। मारपीट और गालीगलौज के मामले में उद्घोषित महिला अपराधी को पीओ सैल मंडी ने कुल्लू से दबोचा है। महिला कुल्लू में एक शोरूम में नाम बदल कर रह रही थी। जिसके खिलाफ वर्ष 2010 में पधर थाना में मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में मत्स्य विभाग के एक अधिकारी ने पधर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह ड्यूटी से मंडी लौट रहा था तो कमांद के पास आरोपी नीलम बेगम ने उसके साथ मारपीट और गाली गलौज किया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद 18 मई 2017 को एसीजीएम कोर्ट नंबर 1 मंडी ने महिला आरोपी को अपराधी घोषित किया। लेकिन, इसके बाद से ही महिला फरार हो गई। महिला कुल्लू में एक शोरूम में नाम बदल कर नौकरी कर रही थी। पीओ सैल मंडी की टीम गुप्त सूचना पर एएसआई राजेंद्र सिंह की अगुवाई में कुल्लू में पहुंची और उद्घोषित अपराधी को गिरफ्त में लिया। इस टीम में हेड कांस्टेबल संजीव, कांस्टेबल निखिल कुमार और महिला कांस्टेबल नैना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed