{"_id":"5c8e75c0bdec2213f10dd5ea","slug":"61552840128-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार, 3 घायल
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर खुड़ीनाला के पास स्कार्पियो के साथ टक्कर में आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सुंदरनगर अस्पताल लाया गया। बीएसएल थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 बजे खुड़ीनाला के पास स्कार्पियो और आल्टो कार में टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद आल्टो कार (एचपी31बी/3919) करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चालक पंकज कुमार निवासी पौड़ा कोठी, महेंद्र कुमार और आनंद कुमार निवासी बाड़ा तहसील निहरी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया और 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सुंदरनगर के नागरिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।