फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत

सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत

Sun, 07 Jan 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय महिला की मौत
पंडोह (मंडी)। इलाका शिवाबदार की घ्राण पंचायत में रविवार सुबह सड़क हादसे में 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। माता न्यूल मंदिर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और 50 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार में पूरा परिवार पति-पत्नी समेत तीन बच्चे सवार थे। हादसे में महिला ठैला देवी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति भूपेंद्र कुमार सहित तीन बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल मंडी में उपचार के भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परिवार सांवल गांव स्थित अपने घर से माता सोना सिंघासन मंदिर न्यूल को दर्शन के लिए जा रहे थे। मंदिर से महज सौ मीटर की दूरी पर ही हादसे के शिकार हो गए। पुलिस प्रभारी पंडोह किशोरी लाल ने बताया कि गाड़ी के अनियंत्रित होने का कारण सड़क पर उड़ रही धूल थी। क्योंकि इस गाड़ी के आगे से अन्य वाहन गुजर रहे थे। इनसे धूल उड़ने के कारण चालक को सड़क नहीं दिखी और वह पेड़ से टकरा कर पहाड़ी से नीचे करीब 50 फीट नीचे गाड़ी समेत गिर गए। हादसे में मौत का ग्रास बनी महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed