{"_id":"599483e94f1c1bd1018b4598","slug":"61502905321-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलसू में युवक और मतेहल में महिला के साथ की पिटाई, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलसू में युवक और मतेहल में महिला के साथ की पिटाई, केस दर्ज
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर/करसोग (मंडी)। डैहर क्षेत्र के अलसू में एक युवक के साथ कुछ युवकों ने रास्ता रोक कर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार लोअर अलसू निवासी विजय कुमार ने डैहर पुलिस चौकी में दर्ज अपनी प्राथमिकी में कहा है कि मंगलवार शाम को जब वह घर जा रहा था तो अंकू और उसके साथियों ने उसका रास्ता रोका तथा मारपीट की। थाना प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा-341, 323, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, करसोग थाना के तहत मतेहल गांव में एक महिला के साथ रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता कांता देवी ने कहा कि वह बुधवार को अपने घर जा रही थी। रास्ते में चैल सिंह ने उसके साथ मारपीट की।
जुआ खेलते आठ धरे
पंडोह (मंडी)। पुलिस चौकी पंडोह के तहत आने वाली बीबीएमबी कॉलोनी में चार लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पंडोह पुलिस की टीम सौला में एनएच-21 पर नासकाबंदी पर तैनात थी। वहां से पुलिस दल ने गुप्त सूचना के आधार पर जरल कॉलोनी में एक वर्कशाप में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मदन लाल, जीतराम, गुरदयाल और प्रेम सिंह को पैसों पर ताश खेलते हुए पकड़ा। इस दौरान मौके पर 920 रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने धारा-13 के तहत मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। उधर, सावला गांव में भी पंडोह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी। वहां पर भी चार लोगों को पुलिस ने पैसों पर ताश खेलते हुए पकड़ा है। इस दौरान पुलिस को 550 रुपये मौके पर बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूर्वी राम, ओम प्रकाश, वेद प्रकाश और धनी राम पर पैसों के साथ ताश खेलने का मामला दर्ज किया है। एसपी अशोक कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।