{"_id":"5c2502c1bdec2256f972b77a","slug":"51545929409-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांढापतन पुल के पास ब्यास में गिरी बाइक, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांढापतन पुल के पास ब्यास में गिरी बाइक, एक की मौत
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट-जोगिंद्रनगर मार्ग पर कांढापत्तन पुल के पास एक बाइक सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में एक की मौत और दूसरा घायल हो गया। इस हादसे की सूचना किसी व्यक्ति ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनोें को खाई से निकाला। इसमें एक की मौत हो गई थी जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक बाइक वीरवार को कांढापत्तन पुल के निकट ब्यास नदी में गिर गई। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने नदी से दोनों को बाहर निकाला। मृतक की पहचान रमेश चंद पुत्र चुनी लाल निवासी खद्दर तहसील लडभड़ोल के रूप में हुई, जबकि घायल की पहचान रघुवीर सिंह निवासी खद्दर के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को 108 एंबुलेंस में धर्मपुर अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम धर्मपुर प्रदीप कुमार भी अस्पताल और दुर्घटनास्थल पर गए। एसडीएम धर्मपुर ने मृतक के परिजनों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। थाना प्रभारी धर्मपुर सूरम सिंह ने घटना की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।