{"_id":"5abe67ea4f1c1bc6618b492f","slug":"51522427882-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति से 892 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यक्ति से 892 ग्राम चरस बरामद
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
व्यक्ति से 892 ग्राम चरस बरामद
पधर (मंडी)। पधर पुलिस ने एक व्यक्ति को घर से चरस का काला कारोबार करने पर धरा है। मौके पर से 892 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना पधर से उपनिरीक्षक सुनील कुमार 29 मार्च को शाम के समय अन्य पुलिस कर्मचारियों सहित डायनापार्क में मौजूद थे। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बीरी सिंह पुत्र गिरधारी लाल निवासी गांव सजौन डा. कुन्नू अपने घर से चरस बेचने का धंधा करता है। इसी सूचना पर पुलिस की टीम ने बीरी सिंह के घर पहुंची और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बीरी सिंह के घर से 892 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।