फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पुलिस को दिनभर छकाता रहा बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी

पुलिस को दिनभर छकाता रहा बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी

Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को दिनभर छकाता रहा बम की अफवाह फैलाने वाला आरोपी
मंडी। अंतरराज्यीय बस अड्डा मंडी में बम होने की झूठी सूचना देने वाले अज्ञात आरोपी ने पुलिस को दिनभर छकाया। कभी वह खुद को एमसीए का स्टूडेंट बताता रहा तो कभी वह मंडी के निजी स्कूल में शिक्षक होने का दावा करता रहा। फोन पर पुलिस अधिकारियों को झूठी सूचना देकर आरोपी ने कभी कॉलेज तो कभी स्कूल दौड़ाया। इसी बीच पुलिस टीम ने शहर में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन, आरोपी से मिली हर सूचना झूठी साबित हुई। आरोपी लगातार अपने बयान और लोकेशन भी बदलता रहा जिससे पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसस्टैंड मंडी के लैंडलाइन फोन की कॉल डिटेल से मिले नंबरों के आधार पर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो एक नंबर पर आरोपी लगातार बयान बदलता रहा है। कभी आरोपी अपने आप को एमसीए का स्टूडेंट बताता रहा तो कभी मंडी में किसी स्कूल का शिक्षक। पुलिस की मानें तो आरोपी के फोन की लोकेशन मंडी जिले की ही है। लेकिन, लगातार लोकेशन बदलने के कारण आरोपी को ट्रेस करना दिनभर मुश्किल बना रहा। अब पुलिस सीडीआर रिपोर्ट को एक बार फिर खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन


दिनभर हुई कसरत, मंडी कॉलेज में भी दी दस्तक
बम की झूठी सूचना देने वाले आरोपी ने पुलिस अधिकारियों को दिनभर खूब घुमाया। सवा तीन बजे के करीब एएसपी मंडी ने वल्लभ कॉलेज में दस्तक दी। पुलिस को आरोपी से मंडी कॉलेज के इग्रू सेंटर से एमसीए का स्टूडेंट होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर पुलिस ने यहां पर दस्तक दी। लेकिन, रिकार्ड खंगालने पर पुलिस यहां से खाली हाथ लौटी। इसके बाद आरोपी ने मंडी के ही एक निजी स्कूल में शिक्षक होने की बात कही।
विज्ञापन

एएसपी मंडी भूपेंद्र कंवर ने कहा कि सीडीआर रिपोर्ट खंगाली जा रही है। अज्ञात आरोपी लगातार लोकेशन बदल रहा है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed