फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   हत्या के आरोपी बाप-बेटा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

हत्या के आरोपी बाप-बेटा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे

Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
हत्या के आरोपी बाप-बेटा पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे
सुंदरनगर (मंडी)। जमीन के विवाद को लेकर सुंदरनगर के कनैड़ में निर्ममता से पीट-पीट कर छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी बड़े भाई और उसके बेटे को शनिवार को पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस की मांग पर अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कनैड़ निवासी चेत राम (65) और उसके बड़े भाई नागपाल (68) में पिछले कई सालों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर दोनों में पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था। वीरवार रात को भी दोनों भाइयों में इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जो मारपीट में बदल गया। उसके बाद बड़े भाई नागपाल ने अपने बेटे चमन लाल के साथ मिलकर चेत राम की जोरदार पिटाई की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट के बाद उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में पहुंचाया गया, यहां पर जांच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने हत्या के आरोपी बाप-बेटे को पांच दिन का पुलिस रिमांड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed