{"_id":"5b33c3344f1c1b603c8b5c5e","slug":"31530118964-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलद्वाड़ा के सरकारी राशन डिपुओं का रिकार्ड खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बलद्वाड़ा के सरकारी राशन डिपुओं का रिकार्ड खंगाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। बतैल में एक निजी गोदाम में सरकारी चावल मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग हरकत में आ गया है। अब विभाग की ओर से क्षेत्र के विभिन्न डिपुओं का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। विभाग के छह डिपुओं का निरीक्षण करके रिकार्ड चेक किया। स्टॉक मिलान के बाद यदि कोई गड़बड़ी पाई गई तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान डिपो संचालकों में हड़कंप मच गया।
वहीं विभागीय अधिकारियों ने डिपुओं के राशन के अलावा दस्तावेज भी खंगाले। अब विभाग क्षेत्र के सभी डिपुओं के राशन के रिकार्ड का पता करेगा और इसमें कोई भी गड़बड़ नजर आई तो ऐसे डिपो संचालकों पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बारे में डीएफएसी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि निजी दुकान से चावल मिलने के मामले की पूरी जांच की जा रही है और क्षेत्र के सभी डिपुओं का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गड़बड़ी करने वाले डिपो संचालकों पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गोर हो कि निजी गोदाम में सरकारी चावल मिलने के मामले में मुकदमा दर्ज है और पुलिस भी मामले में जांच कर रही है।