{"_id":"5af86af34f1c1be3408b50be","slug":"31526229747-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौवीसेरी में दो युवकों से चिट्टा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौवीसेरी में दो युवकों से चिट्टा बरामद
Updated Sun, 13 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
मंडी। जिले में घातक चिट्टे का नशा लगातार पांव पसार रहा है। अब गोहर थाना के तहत मौवीसेरी में पुलिस ने दो युवकों को .53 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्थानीय हैं। जिनमें से एक दिव्यांग है। इससे पहले सरकाघाट, बल्ह में चिट्टे समेत कई युवकों को पकड़ा जा चुका है। जिलाभर में फैल रहे इस नशे ने पुलिस के कान भी खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के पास यह नशा पहुंचा कहां से है। हालांकि, नशे की कम डोज होने के कारण आरोपियों को पूछताछ और स्थानीय लोगों से वेरीफिकेशन होने के बाद रिहा कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गोहर की टीम एएसआई ओम प्रकाश की अगुवाई में रविवार को समय करीब 12:10 बजे मौवीसेरी नजदीक बिरोजा डिपो में नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान एक कार जो चैलचौक से मौवीसेरी की तरफ आ रही थी, उसे तलाशी के लिए रोका गया। जिसमें देवेंद्र कुमार निवासी गांव बगयार, डाकघर चैलचौक, तहसील चच्योट जिला मंडी और नवीन कुमार निवासी गांव बगयार, डाकघर चैलचौक, तहसील च्चयोट जिला मंडी बैठे हुए थे। तलाशी करने पर उसके कब्जे से 0.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
चरस के साथ ऊना के तीन लोग गिरफ्तार
जोगिंद्रनगर (मंडी)।
जोगिंद्रनगर उपमंडल की घट्टा पुलिस ने नाके के दौरान शनिवार शाम जिला ऊना के हरोली के तीन व्यक्तियों से 77 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत शाम जोगिंद्रनगर की घट्टा पुलिस जब गश्त और नाके पर थी, उस समय जोगिंद्रनगर की ओर से एक कार आई। कार में सवार तीनों आरोपियों से लगभग 77 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार निवासी हरोली जिला ऊना, मनीष कुमार निवासी भडसाली डाकघर हरोली जिला ऊना और संजीव कुमार निवासी भडसाली डाकघर हरोली जिला ऊना को 77 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव चंद ने की है।