फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कीटनाशक वाले पेयजल टैंक की होगी बाड़बंदी, कार्य शुरू

कीटनाशक वाले पेयजल टैंक की होगी बाड़बंदी, कार्य शुरू

Sun, 24 Feb 2019 10:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक वाले पेयजल टैंक की होगी बाड़बंदी, कार्य शुरू
करसोग (मंडी)। उपमंडल के मगरु गांव में बारातियोें को पानी पिलाने वाले पेयजल टैंक में कीटनाशक मिलाने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। रविवार को डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने स्वयं पेयजल टैंक का जायजा लिया। इस दौरान आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस यह भी जानने की कोशिश कर रही है कि यह कीटनाशक किस विक्रेता से खरीदी गई है, ताकि खरीदने वालों के बारे में कुछ जानकारी मिल सके। इसके अलावा पुलिस और भी साक्ष्य जुटा रही है। उधर, आईपीएच विभाग ने घटना के बाद टैंक की सुरक्षा के लिए बाड़बंदी शुरू कर दी है। इस टैंक में किसी ने कीटनाशक मिला दिया था। गांव में शादी समारोह भी चल रहा था। इससे पहले कि पानी को प्रयोग किया जाता, एक ग्रामीण की सूझबूझ से इसका पता चल गया और लोगों की जान बची। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरा प्रयास कर रही है, जल्द ही वे गिरफ्त में होंगे। वहीं, अधिशासी अभियंता संदीप चौधरी ने कहा कि टैंक की सुरक्षा के लिए चारों तरफ से नए सिरे से बाड़बंदी की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed