फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   स्टोव ठीक करवाने को लेकर दुकान में हंगामा

स्टोव ठीक करवाने को लेकर दुकान में हंगामा

Sat, 23 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
स्टोव ठीक करवाने को लेकर दुकान में हंगामा
जंजैहली (मंडी)। थुनाग बजार में एक कारोबारी की दुकान पर खूब हंगामा हुआ। स्टोव ठीक करवाने आए एक व्यक्ति की कारोबारी के साथ खूब बहस हो गई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई और गाली गलौज तक पहुंच गई। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चेतराम पुत्र दयालू राम निवासी मुघाण ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि अमर सिंह पुत्र धनी राम निवासी धरूट शुक्रवार को मेरी दुकान में आया और स्टोव ठीक करने के बारे में पूछने लगा। देखते ही देखते वह उसे गालियां देने लगा और उसके सामान को बाहर फेंकने लगा। उसने इस दौरान उसे जाति सूचक शब्दों से भी संबोधित किया। जंजैहली थाना प्रभारी मोहन जोशी ने कहा कि चेतराम की शिकायत पर एससी और एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी करसोग रामकरण ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करे जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed