फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   विवाहिता की पति, ससुरालियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत

विवाहिता की पति, ससुरालियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत

Wed, 27 Feb 2019 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की पति, ससुरालियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत
मंडी। बल्ह क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति और ससुरालियों पर मारपीट करने और घर से निकालने की शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक से की है। शिकायत को एसपी ने महिला थाना प्रभारी को प्रेषित करके आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बल्ह क्षेत्र की विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। उसका एक डेढ़ साल का बेटा भी है। महिला के अनुसार शादी के बाद से ही उसका पति उससे मारपीट कर रहा है। शुक्रवार को भी उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पति दहेज लाने के लिए कहता है। विवाहिता का कहना है कि इस मारपीट में उसके पति के साथ-साथ ससुराल के अन्य सदस्य भी शामिल हैं। इतना ही नहीं विवाहिता को भरण-पोषण का खर्चा भी नहीं दिया जा रहा है। विवाहिता के पिता को भी नौकरी से निकालने की धमकियां दी जाती हैं। महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed