{"_id":"5c363707bdec2256da23060e","slug":"191547056903-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौड़ लगाने गए युवक पर तेंदुए का हमला
गंभीर रूप से घायल युवा हमीरपुर अस्पताल रेफर
अमर उजाला
बलद्वाड़ा (मंडी)। भांबला पंचायत के भदरोल गांव के युवक अभिषेक सहगल (17) पुत्र दया राम पर बुधवार सुबह तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे बलद्वाड़ा अस्पताल से हमीरपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार वह सुबह 6 बजे के करीब दौड़ लगाने गया हुआ था। इस दौरान घर से थोड़ी दूर नाले के पास उस पर तेंदुए ने हमला कर दिया। चिल्लाने पर तेंदुआ उसे गंभीर रूप से घायल करके निकल गया और वह जख्मों के साथ घर तक पहुंच गया। परिजन उसे बलद्वाड़ा अस्पताल ले आए, जहां पर उसे गंभीर चोट के चलते हमीरपुर रेफर कर दिया गया। डिप्टी रेंजर भांबला रमेश चंद ने बताया की अभिषेक के सिर पर चोटें आई हैं, उसे सिर पर दस टांके लगे हैं। एसएचओ सरकाघाट सतीश कुमार ने घटना की पुष्टि की है।