फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   गलती से जहर खाने से युवक की मौत

गलती से जहर खाने से युवक की मौत

Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
गलती से जहर खाने से युवक की मौत
नेरचौक (मंडी)। उपमंडल के मुदड़ू में गलती से जहर खाने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक की दो माह पहले ही शादी हुई थी। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल मंडी से पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। यदि मंडी अस्पताल में युवक को वेंटिलेंटर की सुविधा मिल जाती तो शायद युवक की जान बच जाती।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार को सुमित ठाकुर (32) पुत्र उधम सिंह ग्राम मुंदड़ू ने गलती से जहर खा लिया। परिजन युवक को रत्ती अस्पताल ले आए। यहां से युवक को जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर किया गया। मंडी में चेकअप के बाद डॉक्टरों ने युवक को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन युवक ने नेरचौक से कुछ ही दूरी पर दम तोड़ दिया। एसएचओ बल्ह राजेश ठाकुर ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों के अनुसार युवक ने गलती से जहर निगल लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

....
वेंटिलेंटर की सुविधा होती, तो बच जाती युवक की जान
यदि मंडी अस्पताल में वेंटिलेंटर की सुविधा होती तो शायद युवक की जान बच जाती। इससे पहले भी भाजपा नेता अजय राणा भी फूड प्वाइजनिंग के चलते नेरचौक के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें भी चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। कुल्लू, लाहुल स्पीति और बिलासपुर, कांगड़ा, हमीरपुर की सीमा से सटे मंडी जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में वेंटिलेंटर की बेहद अधिक जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed