फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घर से आधा किमी दूर भयूरा के युवक की मौत

घर से आधा किमी दूर भयूरा के युवक की मौत

Sun, 08 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
घर से आधा किमी दूर भयूरा के युवक की मौत
घर से आधा किमी दूर हादसे में भयूरा के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

कुम्मी-भ्यूरा सड़क पर शनिवार देररात हुआ हादसा
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के तहत कुम्मी में भयूरा के समीप शनिवार देररात एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कुम्मी पंचायत के उपप्रधान हेतराम ने बल्ह थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सुबह 4:30 बजे के करीब उन्हें दुर्घटना के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (37) पुत्र गोविंदराम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जितेंद्र कुमार कुम्मी से भयूरा अपने घर लौट रहा था। लेकिन, घर से महज आधा किमी पीछे ही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे एक बेटा, बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। करवाचौथ से ठीक एक दिन पहले जितेंद्र के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बल्ह थाना एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


थलौट में हुए हादसे में घायल एक और युवक की मौत
नगवाईं (मंडी)। मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर थलौट के समीप शनिवार दोपहर पेश आए सड़क हादसे में घायल चंडीगढ़ के पर्यटक की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पर्यटक को देररात कुल्लू से पीजीआई रेफर किया गया था। लेकिन, युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है। सभी मृतकों की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार गत शनिवार को एनएच 21 पर थलौट के समीप एचआरटीसी की बस और कार में टक्कर हो गई थी। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन युवकों को इलाज के जिला अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया था। जहां पर दो युवकों ने दम तोड़ दिया था। जबकि, एक युवक चंडीगढ़ रेफर किया गया था। जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। मृमकों की पहचान अभिषेक (22) पुत्र एंथनी, वरनावास जॉन (24) पुत्र जॉन मसीह, मैकमिलन (23) पुत्र खुशवंत निवासी 12 सेक्टर चंडीगढ़ के रूप में हुई है। हादसे की छानबीन कर रहे आईओ हुमेेंद्र ने कहा कि शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना के मामले में उद्घोषित अपराधी धरा
मंडी। पीओ सैल मंडी की टीम ने जुलाई 2017 से सीजीएम कोर्ट मंडी से सड़क दुर्घटना के एक मामले के उद्घोषित अपराधी को मनाली से दबोचा है। आरोपी 2009 में हुई एक सड़क दुर्घटना में अभियोग साबित होने के बाद फरार था। आरोपी को पीओ सैल ने मनाली में एक होटल से दबोचा है। पीओ सैल मंडी के एएसआई राजेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी संजीव चंदेल, आरक्षी संतोष ने अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। एएसआई राजेंद्र सिंह ने कहा कि वीरेंद्र कुमार पुत्र डोलाराम निवासी गांव ग्रीनविच तहसील निरमंड कुल्लू की सैल को कई माह से तलाश थी। आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को दबोच कर औट पुलिस थाना के हवाले किया गया है।


51 पेटी शराब से भरी जीप पलटी, केस दर्ज
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के जाहू-बलद्वडा सड़क पर भांबला के समीप शराब से भरी एक जीप पलट गई। मामले में पुलिस ने शराब समेत गाड़ी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हटली चौकी के प्रभारी अश्वनी शर्मा अपनी टीम के साथ भांवला के समीप गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक जीप चालक को रुकने का इशारा किया। लेकिन, चालक ने गाड़ी को भगाने की कोशिश की और कुछ ही मीटर की दूरी पर जीप सड़क पर पलट गई। चालक गाड़ी बीच सड़क पर छोड़ कर वहां से फरार हो गया है। जीप में अवैध रूप से ले जा रही 51 पेटी देशी शराब सड़क पर बिखर गई। हटली चौकी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed