फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंडोह डैम में सीमेंट बैग में क्षत विक्षप्त हालत में मिला युवक का शव

बोरी में रस्सी से बंधी क्षत विक्षत हालत में मिली लाश, हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 01 Jun 2018 02:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Fri, 01 Jun 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
पंडोह डैम में सीमेंट बैग में क्षत विक्षप्त हालत में मिला युवक का शव

पंडोह डैम में सीमेंट बैग में रस्सियों से बंधी लाश पुलिस ने बरामद की है। क्षत विक्षत हालत में सीमेंट बैग से बने बोरे के अंदर युवक के हाथ और पैर रस्सी से बंधे पाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत है। जिससे पहचान हो पाना मुश्किल है। शव करीब 15 से 20 दिन पुराना है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंडोह चौकी पुलिस को डैम में शव दिखाई देने की सूचना मिली। जिसके बाद सदर थाना मंडी और चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। युवक का शव आधा बोरी के अंदर और आधा पानी में था। पुलिस टीम ने तुरंत शव को पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह डैम में सीमेंट बैग में क्षत विक्षप्त हालत में मिला युवक का शव

युवक का हाथ और एक पैर रस्सी से बंधे हुए थे। जिससे प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। मौके पर मृतक युवक का कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। जबकि, शव पूरी तरह से क्षत विक्षत है। जिससे पहचान हो पाना मुश्किल है।

सदर थाना एसएचओ सुनील कुमार सांख्यायन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया है। सभी थानों और चौकियों को शव की जरूरी डिटेल भेजी गई है।

हत्या का लग रहा मामला: एसपी
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। मृतक युवक का एक हाथ और पैर रस्सी से बंधा हुआ था। इससे प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। शव पूरी तरह क्षत विक्षत है। जिस कारण शिनाख्त करने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed