फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जवालापुर में खाई में गिरी ट्रैवलर, 10 घायल

जवालापुर में खाई में गिरी ट्रैवलर, 10 घायल

Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
जवालापुर में खाई में गिरी ट्रैवलर, 10 घायल
नगवाईं (मंडी)। पनारसा-जवालापुर मार्ग पर जोरी में सोमवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 40 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में दस लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सामुदायिक केंद्र नगवाईं में चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैवलर का चालक पास लेते समय गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय एक ग्रामीण ने बताया कि एक ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट नीचे लुढ़क गई। गाड़ी एक बान के पेड़ को तोड़ती हुई दूसरे बान के पेड़ में फंस गई। इससे इसमें सवार लोगों की जान बच गई। ग्रामीण ने बताया कि अगर गाड़ी पेड़ से नहीं रुकती तो गहरी खाई में गिर जाती। इससे जानी नुकसान हो सकता था। हादसे में दस लोगों के घायल होने का समाचार है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व एंबुलेंस घटना स्थल के लिए रवाना हो गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं लाया गया। घायलों में सुनीता, इंद्रा, कृष्णा, हर्ष, विद्या देवी, लीला देवी, भाग सिंह, बासुदेव, किशोरी लाल और भिंदर शामिल हैं। इनमें से घायल लीला देवी की गंभीर हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। सभी घायल ज्वालापुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। उधर, औट थाना प्रभारी यशवंत ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed