फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बर्थडे की डिमांड पूरी ना होने से नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान 21-09-11

बर्थडे की डिमांड पूरी ना होने से नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान 21-09-11

Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
बर्थडे की डिमांड पूरी ना होने से नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान 21-09-11
जन्मदिन की मांग पूरी न होने से
विज्ञापन

नाराज छात्र ने लगा लिया फंदा
जोगिंद्रनगर थाना क्षेत्र की घटना, नौवीं स्कूल में पड़ता था
बुधवार देर शाम की घटना, परिजन गए थे काम पर
घर लौटी मां ने कमरे में लटका देखा जिगर का टुकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जोगिंद्रनगर(मंडी)। क्षेत्र में निजी स्कूल में पढ़ रहे नौवीं के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को उसका जन्मदिन था। उसने मां बाप से जन्मदिन में कोई डिमांड रखी थी, जिसे पूरा ना होता देख उसने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उधर बुधवार देर शाम सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लाश का पोस्टमार्टम वीरवार को होगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छात्र का पिता दोधी है। तथा मांग मनरेगा के तहत मजदूरी करती है। दंपती का एक बेटा छठी कक्षा में पढ़ता है। शाम को जब महिला काम से घर लौटी तो कमरा बंद था। जब कमरा खोलने के बाद मां ने अपनी आखों के सामने जिगर का टुकड़ा लटकता देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह रो रोकर बेसुध हो गई। छात्र को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उधरख् सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। शव को जोगिंद्रनगर अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। लाश का पोस्टमार्टम वीरवार होगा। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर केहर सिंह ने बताया कि मृतक की मां जब निजी कार्य से घर वापिस आई तो तरुण कमरे में बंद था। जब अंदर जाकर देखा तो वह फं दे में झूल रहा था। उसे यहां अस्पताल लाया गया तो डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक छात्र का बीते मंगलवार को जन्म दिन था । पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed