{"_id":"5ae717944f1c1b62098b7600","slug":"171525094292-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडोह में आभूषण की दुकान से अढ़ाई लाख के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंडोह में आभूषण की दुकान से अढ़ाई लाख के गहने चोरी
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडोह (मंडी)। एक सुनार की दुकान में सेेंधमारी करके शातिरों ने अढ़ाई लाख के आभूषण उड़ा लिए हैं। यह दुकान मुख्य बाजार में ज्यूणी रोड पर स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम रविवार रात को दिया गया है। वहीं क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों ने पुलिस की मुस्तैदी की पोल खोलकर रख दी है।
दुकानदार पुरुषोत्तम पुत्र नोता राम निवासी मासड़ शिवा बदार ने पंडोह पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने शनिवार को हर रोज की तरह शाम को 8 बजे दुकान बंद की और अपने घर चला गया। सोमवार को जब वह दुकान पहुंचा तो उसने देखा कि दुकान पर ताला ही नहीं था। जब उसने आस पास देखा तो ताला तोड़कर साइड में फेंका हुआ था। उसने बाद में दुकान खोली तो काउंटर में पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जबकि सेफ में रखा सामान सुरक्षित था। बाद में उसने अलमारी में देखा तो उसमें रखे चांदी के आभूषण और आर्टिफिशियल गहने चोरी हो गए थे। इन गहनों की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार थी। इस पर उसने पंडोह पुलिस को सूचना दी। पुलिस के टीम ने मौके पर आकर दुकान का निरीक्षण किया लेकिन, दुकानदार के कहने पर मामला दर्ज नहीं किया गया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि गहनों को शीघ्र बरामद किया जाए। उधर, पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी किशोरी लाल का कहना है कि पुरुषोत्तम ने चोरी की सूचना दी है। मगर एफआईआर दर्ज करने से इनकार किया है। पंडोह पुलिस इस चोरी की पूरी छानबीन करेगी।
पुलिस के लिए चुनौती बने चोर
क्षेत्र में अब तक कई चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस के लिए इन चोरों को पकड़ना चुनौती बन गया है। शक्रवार को पंडोह की एक दुकान के ताले टूटे हुए मिले थे और करीब 20 हजार का सामान चोरी हो गया था। इसके अलावा पंडोह के ज्यूणी रोड बाजार में घर के आंगन से नैनो कार चोरी हो गई थी, जिसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। छोटी-मोटी दर्जनों चोरियां तो आम बात हो गई हैं।