फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अब जोगेंद्रनगर के नेरी पीएनबी के एटीएम में भी गबन

अब जोगेंद्रनगर के नेरी पीएनबी के एटीएम में भी गबन

Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अब जोगेंद्रनगर के नेरी पीएनबी के एटीएम में भी गबन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। सरकाघाट के बैंकों में लाखों के गबन के बाद अब जोगिंद्रनगर में भी गबन का मामले से हड़कंप मचा गया है। उपमंडल के तहत पंजाब नैशनल बैंक एटीएम नेरी में कम पैसे डालने और पैसों का गबन करने का मामला सामने आया है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में शाखा प्रबंधक अजीत कुमार एसआईपीएल नेरचौक ने मामला दर्ज कर आरोप लगाया है कि पीएनबी एटीएम नेरी में निरीक्षण के दौरान लगभग ढाई लाख कम पाए गए हैं। पुलिस ने धारा 406, 409 और 136/17 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जोगिंद्रनगर थाना पुलिस के तहत पुलिस चौकी बस्सी के प्रभारी अशोक कुमार इस मामले की छानबीन कर रहे हैं। अजीत कुमार ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि धोखाधड़ी से कर्मचारी चंद्रकांत निवासी सरकाघाट और संदीप सिंह भौरंज ने हड़प लिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस अधिक्षक मंडी प्रेम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed