फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चौंतड़ा में एक ही रात तीन जगह हुई चोरी

चौंतड़ा में एक ही रात तीन जगह हुई चोरी

Thu, 04 Oct 2018 10:05 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
चौंतड़ा में एक ही रात तीन जगह हुई चोरी
चौंतड़ा (मंडी)। शातिरों ने चौंतड़ा बाजार में एक ही रात में तीन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पहले चोरों ने बस स्टैंड में भगवान शिव के मंदिर में दानपात्र को तोड़कर चढ़ावे पर हाथ साफ कर लिया। बाद में एक दुकान में चोरी की वारदात का अंजाम दिया वहीं लग्जरी गाड़ी में लगी गाड़ी की लाइटें उड़ा ली हैं। पुलिस ने चोरों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। चोरी की वारदात को अंजाम देने की घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हो गई लेकिन शातिरों के चेहरे पहचाने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले चोरों ने चौंतड़ा बाजार में बस स्टाप के शिव मूर्ति पूजन स्थल के दान पात्र को उड़ाया। इसकी भनक लोगों को उस समय लगी जब रोजाना की तरह माथा टेकने के लिए वहां पहुंचे। साथ ही शिव मूर्ति के पिछली गली की दुकान में चोरों ने ब्यूटी पार्लर की दुकान के तालों को तोड़कर हजारों रुपये का मेकअप का सामान और आर्टिफिशियल गहनों पर हाथ साफ कर लिया। पार्लर संचालक सुनीता अवस्थी ने बताया कि चोरी की वारदात में चोरों ने लगभग 11 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है। सुबह चोरों ने मनोज चिकन की दुकान के बाहर खड़ी सफारी गाड़ी में लगी कीमती लाइटों पर हाथ साफ कर लिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि यहां पर और अधिक पुलिस कर्मचारी तैनात किए जाएं। गश्त को लगातार सुचारु रूप से करवाया जाए। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed