फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आठवीं कक्षा में पढ़ रही 12 वर्षीय बच्ची से रेप

आठवीं कक्षा में पढ़ रही 12 वर्षीय बच्ची से रेप

Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
आठवीं कक्षा में पढ़ रही 12 वर्षीय बच्ची से रेप
आठवीं कक्षा में पढ़ रही नाबालिग छात्रा से रेप
विज्ञापन

करीब चार माह की गर्भवती बताई जा रही है पीड़िता
मंडी।
जिले के एक क्षेत्र में आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग गर्भवती बताई जा रही है। महिला पुलिस थाने में परिजनों की शिकायत पर इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि, अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने कहा कि जनवरी 2018 में क्षेत्र का एक व्यक्ति उनकी बेटी को ले गया था और उसके साथ बलात्कार किया है। जिससे वह गर्भवती हो गई है। महिला पुलिस थाना प्रभारी अति देवी इस मामले का अन्वेषण कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।



बाइक की टक्कर से बच्ची घायल
मंडी। बल्ह पुलिस थाना के तहत बाल्ट में एक बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़ी एक बच्ची को टक्कर मार दी। जिससे बच्ची को हल्की चोटें लगी हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता हर्षा शर्मा पत्नी पवन कुमार निवासी गांव डोलगी डाकघर बाल्ट तहसील बल्ह, जिला मंडी ने शिकायत में कहा कि सुबह वह करीब 8:15 बजे जब वह अपनी बेटी सुकन्या और दादी मां का इंतजार कर रही थी तो एक मोटर साइकिल सवार ने उसकी बेटी को टक्कर मार कर घायल कर दिया। एसपी मंडी गुरेदव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed