{"_id":"59e4a7ee4f1c1b98678b5f90","slug":"161508157422-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी के घर से रजाइयां और कंबल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला कर्मचारी के घर से रजाइयां और कंबल चोरी
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शिक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी महिला के कोठीगैहरा स्थित घर में शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वर्तमान में वह बलद्वाड़ा में तैनात हैं। एकल महिला होने के कारण घर पर कभी-कभार ही आना जाना होता है। इसी बात का फायदा उठाते हुए चोरों ने घर पर खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल तोड़कर खिड़की से अंदर प्रवेश किया। एक कमरे में चोरी करने के बाद दूसरे कमरे में जाने के लिए बीच में लगे दरवाजे को भी तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने धर्मी देवी को फोन पर सूचित किया और फिर पुलिस को सूचना दी। रिवालसर चौकी के प्रभारी एएसआई यश पाल और हेडकांस्टेबल दुनी चंद ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मी देवी ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर से एक रजाई, कंबल, चादर और तकियों को चुराया है। घर पर न तो कोई नकदी थी और न ही जेवर। अलमारी में पांच सौ रुपये थे जो भी चोर ले गए हैं। एसपी मंडी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि की है।