फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बिहणी में ढांक से गिरकर बुजर्ग की मौत

बिहणी में ढांक से गिरकर बुजर्ग की मौत

Tue, 26 Sep 2017 09:43 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
बिहणी में ढांक से गिरकर बुजर्ग की मौत
जंजैहली (मंडी)। छतरी उपतहसील के तहत बिहणी गांव में एक बुजुर्ग की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कलाल सिंह (68) पुत्र नरपत सिंह निवासी सेरी पशु चराने के लिए जंगल गया हुआ था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। घर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर ही उनका शव देवदार के पेड़ के पास दिखाई दिया। प्रधान ग्राम पंचायत झरेड़ और पूर्व जिला परिषद सदस्य जोधवीर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग रामकरण ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed