{"_id":"5d051e1e8ebc3e78f3622423","slug":"156061646813-mandi-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरूनाग जा रहे व्यक्तियों की जीप को टेंपो ने मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कमरूनाग जा रहे व्यक्तियों की जीप को टेंपो ने मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। हाईवे पर हराबाग में शुक्रवार देर रात एक टेंपो और पिकअप जीप के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए, जिससे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। सभी को भर्ती कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दो व्यक्ति (एचपी24सी/0787) पिकअप जीप में बिलासपुर से कमरूनाग मेले में शिरकत करने जा रहे थे। जीप हराबाग के समीप पहुंची तो कुल्लू से स्टोन (पत्थर) ले कर शिमला जा रहे टेंपो (एचपी65ए/ 0174) ने पास लेने के चक्कर में जीप को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन सड़क पर पलट गए। हादसे में जीप में सवार दो व्यक्तियों सोमदेव, पवन निवासी मध्योथ और टेंपो चालक सुरेश कुमार निवासी बजौरा, भुंतर बुरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सलापड़ चौकी और सुंदरनगर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर लिया है। इधर, डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टैम्पो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज किया गया है। घटना की गहनता से जांच जारी है।
सोम देव, पवन निवासी मध्योथ, बिलासपुर
सुरेश कुमार निवासी बजौरा, भुंतर