{"_id":"5d03d6f48ebc3e5cb56ade28","slug":"15605327149-mandi-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच दफ्तर में प्रवक्ता पर जेई को चांटा मारने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आईपीएच दफ्तर में प्रवक्ता पर जेई को चांटा मारने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। बल्ह थाना क्षेत्र में स्थित आईपीएच कार्यालय में पानी के कनेक्शन को काटने पर जेई और सरकारी स्कूल के प्रवक्ता के बीच हुई नोकझोंक हो गई। जेई का आरोप है कि बहसबाजी के बीच प्रवक्ता ने आफिस में चांटा जड़ दिया। इस दौरान स्टाफ भी वहीं पर था। आईपीएच अधिकारियों ने रोष जताते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। बल्ह पुलिस ने मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आईपीएच जेई ने कहा कि वह शुक्रवार साढ़े बारह बजे दफ्तर में था। इसी बीच सरकारी स्कूल में तैनात एक प्रवक्ता पानी का बिल लेकर आए। आफिस में उनके साथ सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, कंपलेन अटेंडेंट भी मौजूद थे। प्रवक्ता आया और पानी का बिल दिखाने लगे। कहा कि पानी के कनेक्शन को काट दें। कनेक्शन तो है, लेकिन वहां नल नहीं लगा है। इस पर जेई ने कहा कि कार्रवाई नियमों के तहत होगी। पहले पानी का बिल अदा करना होगा, उसके बाद कनेक्शन काटने के लिए आवेदन देना होगा। साइट विजिट के बाद कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस पर प्रवक्ता बिफर गया और बहस शुरू कर दी। इस दौरान प्रवक्ता ने थप्पड़ मार दिया। एसडीओ के माध्यम से पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। उधर आईपीएच यूनियनों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आरोपी पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अभियंता आईपीएच शब्बीर कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जेई को कार्यालय में थप्पड़ मारा गया है। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है।
000