{"_id":"5d0129aabdec22070a1ab7d5","slug":"156035728119-mandi-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर की नाबालिग को भगा उससे दुष्कर्म करने का धरा आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुंदरनगर की नाबालिग को भगा उससे दुष्कर्म करने का धरा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर में एक नाबालिग युवती को भगाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस थाना सुंदरनगर ने पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
7 जून को पुलिस थाना सुंदरनगर में युवती के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को भगाकर ले गया है। पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू की । जांच में पुलिस को युवती को भगाकर ले जाने वाले युवक के किन्नौर में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने युवती को किन्नौर से बरामद कर सुंदरनगर लाया। युवती से पूछताछ की तो उसने भगा ले जाने वाले युवक पर आरोप लगाया कि उससे जबरदस्ती दुष्कर्म किया है। इस मामले में पहले पुलिस ने धारा 363 भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन युवती की बरामदगी के बाद दिए गए बयान के बाद पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी मनोज कुमार (23) निवासी स्याजी कोठी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस थाना सुंदरनगर के प्रभारी एसएचओ गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया युवती को बरामद कर उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। साथ ही उसका अस्पताल में मेडिकल भी करवाया गया है। उन्होंने बताया युवक के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया नाबालिग युवती को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।