फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत सचिव ने महिला प्रधान पर लगाया मारपीट करने का आरोप

पंचायत सचिव ने महिला प्रधान पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Thu, 13 Jun 2019 01:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव ने महिला प्रधान पर लगाया मारपीट करने का आरोप
सांकेतिक तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। एक महिला प्रधान के खिलाफ पंचायत सचिव के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला थाना जोगिंद्रनगर की पुलिस चौकी लडभड़ोल में शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार पुत्र अमर सिंह गांव मठ डाकघर कोलंग तहसील जोगिंद्रनगर ने दर्ज करवाया है। पुलिस को सौंपी शिकायत में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वह रोपड़ी पंचायत में बतौर सचिव अपनी सेवाएं दे रहा है। जब वह अपने कार्यालय में अपने काम में व्यस्त था तो महिला प्रधान अनीता ठाकुर वहां आई और 28000 रुपये का एक बिल उसे दिया। बिल में ओवर राइटिंग होने के कारण जब सचिव ने आपत्ति जताई तो महिला प्रधान भड़क गई और सचिव के साथ बहस करने लगी। सचिव ने शिकायत में बताया कि महिला प्रधान ने उसे गाली गलौज करना शुरू कर दी और बाद में उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महिला प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि महिला प्रधान पर धारा 353, 504 के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने भी मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed