फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लडभड़ोल में नैनो कार लुढ़की, एक घायल

लडभड़ोल में नैनो कार लुढ़की, एक घायल

Sun, 09 Jun 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल में नैनो कार लुढ़की, एक घायल
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के भगेहड़-लंगेसर मार्ग पर नैनो के खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। हादसा शनिवार देर रात पेश आया है। घायल व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पालमपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चकरोड़ गांव के निवासी संजय कुमार (37) अपनी नैनो कार से लंगेसर से गुजर रहे थे। अचानक उसी समय वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठे और गाड़ी सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल लडभड़ोल पहुंचाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए पालमपुर रेफर किया गया हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि पुलिस चौकी के आरक्षी तुलसी राम ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed