{"_id":"5c3636fdbdec2256a47ccdf4","slug":"151547056893-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीम गांव में व्यक्ति की खाई में गिरने से मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीम गांव में व्यक्ति की खाई में गिरने से मौके पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से मजदूरी को गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
रोजाना की तरह देवीधार को मजदूरी के लिए गया था हरी राम
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, परिजनों को दी फौरी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
गोहर(मंडी)। उपमंडल के समीप डीम गांव में एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान 59 वर्षीय हरी राम पुत्र नलवात्रु निवासी डीम के रूप में की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ गोहर मनोज वालिया ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह डीम गांव से हरी राम और उसका दोस्त मनसा राम रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए देवीधार गांव चले गए। जब डीम गांव से एक किलोमीटर दूर देवीधार पहुंचे तो हरी राम ने अपने साथी मनसा राम से कहा कि उसे ठंड लग रही है और वह कुछ देर धूप में बैठेगा। हरी राम ने मनसा राम को आगे चलने के लिए कहा। जब हरी राम काम पर नहीं पहुंचा तो मनसा उसे वापस तलाश करने निकले। मौके पर जाकर मनसा ने देखा कि हरी की टोपी और कोटी वहीं पड़ी थी और वह खाई में गिरकर वन विभाग की कंटीली तारों के बीच फंसा था। मनसा ने ग्रामीणों को सूचित किया और हरी को खाई से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मौत खाई में गिरने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चलेगा। एसएचओ मनोज ने बताया कि हरी की मौत पर परिजनों ने कोई शक नहीं जताया है। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के रूप में 10 हजार की राशि दी गई है।