फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग दिव्यांग से दुराचार, आरोपी दुकानदार फरार

नाबालिग दिव्यांग से दुराचार, आरोपी दुकानदार फरार

Tue, 26 Jun 2018 10:58 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग दिव्यांग से दुराचार, आरोपी दुकानदार फरार
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में एक दिव्यांग नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दिव्यांग की मां ने आरोप लगाए हैं कि उसकी लड़की गांव की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने दुकान में ही उसके साथ जबरन दुराचार किया। साथ ही नाबालिग को यह धमकी भी दी कि यदि उसने किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को मार देगा। इस बात से डरी-सहमी पीड़िता चार दिनों तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। मां ने जब अपनी बेटी के स्वभाव में बदलाव देखा तो उससे प्यार से सारी बात जानने की कोशिश की। पीड़िता ने मां को सारी बात बताई, जिसके बाद मां ने पुलिस थाना में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी दुकानदार अभी फरार बताया जा रहा है। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, 506, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed