फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नाबालिग युवती बरामद, मेडिकल जांच में निकली गर्भवती

नाबालिग युवती बरामद, मेडिकल जांच में निकली गर्भवती

Mon, 21 May 2018 10:01 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग युवती बरामद, मेडिकल जांच में निकली गर्भवती
pregnant girl

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)।
बीएसएल पुलिस थाना में नाबालिग लड़की के साथ नाबालिग लड़के के दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता कुछ दिनों लापता थी। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले के संज्ञान में आने के बाद लापता युवती को बरामद कर लिया है। जब उसका मेडिकल करवाया तो उसके गर्भवती होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने आरोपी नाबालिग युवक को हिरासत में ले लिया है।

निहरी क्षेत्र की पीड़िता के पिता ने थाना में दर्ज प्राथमिकी में कहा था कि उसकी पुत्री 11 मई से लापता है। वह जमा एक कक्षा की छात्रा है। उसकी लड़की रोजाना की तरह 11 मई को घर से स्कूल गई थी। जब वह देर शाम तक न लौटी तो पूछताछ में पता चला था उसी दिन वह 2 बजे पांगणा से सुंदरनगर की बस में सवार हुई थी। पिता ने उसके अपहरण होने की आशंका जताई थी। इस पर पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आईपीसी की धारा 363 में मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरु कर दी थी।
विज्ञापन


रविवार को पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को बरामद कर लिया। इसके बाद उसका अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ की नाबालिग लड़की गर्भवती है। उसके साथ पहचान के ही एक नाबालिग युवक ने उससे दुराचार किया। पुलिस ने आरोपी युवक की शिनाख्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएल पुलिस स्टेशन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि बरामद की नाबालिग गर्भवती है। इस मामले में आरोपी को भी हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक भी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 4 और आईपीसी की धारा 376 में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed