{"_id":"5a4e2bb94f1c1b0d788b6c18","slug":"151515072441-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को फोन कर कहा मुझे बचा लो, पर नहीं बची जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को फोन कर कहा मुझे बचा लो, पर नहीं बची जान
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक/सुंदरनगर (मंडी)।बल्ह थाना के तहत गलमा क्षेत्र के नलवाड़ी गांव में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। महिला ने जहर खाकर पति को फोन कर जान बचाने की बात कही, लेकिन महिला की जान नहीं बच सकी। पत्नी के फोन पर पति काम छोड़ कर बल्ह थाना पहुंच गया। थाना से पुलिस टीम को साथ लेकर जब वह अपने घर पहुंचा तो यहां पर भी महिला नहीं मिली। दोबारा जब महिला से फोन पर बात हुई तो महिला ने सुंदरनगर में डीएवी स्कूल के समीप नाले में होने की बात कही। पति पुलिस और एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंचा। लेकिन, महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में बल्ह थाना पुलिस ने पति की सूचना पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस के अनुसार वीरवार को दिनेश कुमार निवासी नलवाड़ी गलमा ने उन्हें थाना में आकर पत्नी के जहर खाने की सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम 108 एंबुलेंस को लेकर महिला के घर पहुंची। लेकिन, महिला वहां पर नहीं थी। जहर खाने के बाद महिला ने पति को फोन किया और कहा कि वह सुंदरनगर में डीएवी स्कूल के पास नाले में है। पुलिस एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गई और सुंदरनगर पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया गया। महिला को सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां से महिला को दोपहर बाद जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया गया। जोनल अस्पताल मंडी में महिला ने उपचार के दौरान पौने पांच बजे के करीब दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी बल्ह संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के पति ने ही महिला के जहर खाने की सूचना पुलिस को दी। उसी की सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।