{"_id":"5c8fd364bdec2275a469ff35","slug":"141552929636-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर, पधर में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोगिंद्रनगर, पधर में चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर/पधर (मंडी)। जोगिंद्रनगर और पधर में चरस के दो मामलों में 313 ग्राम चरस बरामद की गई है। पहले मामले में जोगिंद्रनगर में 213 ग्राम चरस के साथ उपमंडल के कोहरा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सगनेहड़-पस्सल संपर्क सड़क पर पुलिस ने नाके के दौरान विकास ठाकुर निवासी कोहरा (सैंथल) को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसकी कार से 213 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उधर, दूसरा मामला पधर थाने के तहत दर्ज हुआ है। हिमरीगंगा में जब पुलिस ने नाका लगाया था तो रमेश कुमार (23) निवासी बल्ह तहसील पधर के कब्जे से 100 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने मामलों की पुष्टि की है।
...
जोगिंद्रनगर में दो माह में 15 से अधिक मामले, तीस आरोपी धरे
जोगिंद्रनगर में पुलिस ने मात्र दो माह में 15 से अधिक मामले दर्ज किए हैं, जबकि इन मामलों में 30 से अधिक आरोपियों का गिरफ्तार किया है। इसमें अधिक मामले चरस और हेरोइन के हैं। पुलिस ने पहला मामला चार जनवरी को दर्ज किया था। मार्च में दो मामलों में 354 ग्राम चरस पकड़ी गई है।