फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में चरस समेत दो युवक धरे

सुंदरनगर में चरस समेत दो युवक धरे

Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में चरस समेत दो युवक धरे
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर पुलिस ने 902 ग्राम चरस सहित दो युवकों को बस से हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस का दल पुंघ में थाना प्रभारी गुरबचन सिंह के नेतृत्व में नाका पर था। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे पुलिस ने मनाली से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान पुलिस ने रोपड़ निवासी दो युवकों के पास से 902 ग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की शिनाख्त पंजाब के रोपड़ निवासी मनजीत सिंह (24) व राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed