{"_id":"5a5e2aa14f1c1b89268b4b40","slug":"131516120737-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पास न देने पर एचआरटीसी चालक से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पास न देने पर एचआरटीसी चालक से मारपीट
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)। डैहर-घुमारवीं सड़क पर सोमवार सायं समलेहू गांव के पास एक युवक ने सरकारी बस चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। इस दौरान चालक के सिर, माथे और मुंह पर चोटें आई हैं। बस करीब दो घंटों तक मौके पर खड़ी रही और सवारियों को भी गंतव्य तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़। मारपीट करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर उसकी गाड़ी को भी कब्जे ले लिया है। पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार 40 से 50 सवारियों से भरी एचआरटीसी बिलासपुर डिपो की बस नंबर एचपी 69-3993 रोजाना की तरह बिलासपुर से कुहमझवाड़ रूट पर जा रही थी। जैसे ही यह डैहर के समलेहू गांव के पास पहुंची तो इसी दौरान बस के पीछे चल रहे अनुपम चंदेल पुत्र बंता राम गांव भटोली डाकघर मल्यावर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर ने अपनी कार नंबर एचपी 33 टी 9497 को पास देने के लिए कहा। उचित स्थान न होने के चलते बस चालक पास नहीं दे पाया। तभी आरोपी अपनी गाड़ी को रोककर बाहर आया और बस चालक बलदेव राम पुत्र गुलाबा राम गांव गवाल मुठानी डाकघर ननांवा तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर को सीट से नीचे आने को कहने लगा। इस दौरान वह चालक से गालीगलौज भी करने लगा। देखते ही देखते उसने धड़ाधड़ मुक्कों की बरसात शुरू कर दी। बस स्टार्ट होने के कारण चालक सीट पर ही बैठा रहा और बाहर से युवक मारपीट करता रहा। मारपीट से एचआरटीसी ड्राइवर की स्वेटर और वर्दी भी फट गई और उसे मुंह, माथे और सिर पर चोटें आई हैं। बस चालक से मारपीट होने की सूचना प्राप्त होते ही डैहर पुलिस चौकी प्रभारी हरीश चंद्र अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चालक सहित अन्य सवारियों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने बस चालक का मेडिकल करवाकर मारपीट करने वाले युवक की कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। अपने साथ हुई मारपीट की सूचना बस चालक ने बिलासपुर स्थित अपने उच्चाधिकारियों को दी। मारपीट के बाद बस को रूट पर ले जाने के लिए कोई भी चालक न होने के कारण बस मौके दो घंटे तक खड़ी रही और सवारियां भी बैठी रहीं। दो घंटे बाद एचआरटीसी बिलासपुर डिपो से वर्क मैनेजर, मुख्य जांच अधिकारी एक अन्य चालक के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेने के उपरांत बस को नया चालक आगे रूट पर ले गया। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने की है।