फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   करसोग के सनारली में कार लुढ़की, दो घायल

करसोग के सनारली में कार लुढ़की, दो घायल

Sat, 09 Dec 2017 06:29 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
करसोग के सनारली में कार लुढ़की, दो घायल
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के सनारली के पास एक टैक्सी कार सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुढ़क गई। टैक्सी का ड्राइवर और उसका एक साथी मौके से ही फरार बताए जा रहे हैं। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला से दो व्यक्ति निजी कार करके अपने घर करसोग आ रहे थे। इनमें पृथ्वी सिंह पुत्र लक्ष्मीदत्त गांव नियारा शिमला में जॉब करता है और दूसरा रामलाल पुत्र संतराम गांव रोपड़ी सरकाघाट जो करसोग में रहता है। दोनों ने शिमला से करसोग के लिए टैक्सी की थी। टैक्सी में इन दोनों के अलावा ड्राइवर का एक साथी भी सवार था। रात के समय जब यह सनारली के पास पहुंचे तो इनकी कार लुढ़क गई। इस दौरान ड्राइवर और उसका साथी फरार हो गए, जबकि अन्य दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को 108 के माध्यम से नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया, जहां उन्हें उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर ड्राइवर और उसकी साथी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ओमकार नाथ ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed