फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   अफीम मामले में फरार चल रहा आरोपी 5 महीने पर धरा

अफीम मामले में फरार चल रहा आरोपी 5 महीने पर धरा

Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
अफीम मामले में फरार चल रहा आरोपी 5 महीने पर धरा
सुंदरनगर (मंडी)। स्थानीय पुलिस ने सितंबर 2018 में हरियाणा रोडवेज की बस से 39 किलो 900 ग्राम अफीम के डोडे बरामद होने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला कर जांच शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अफीम डोडे कुल्लू जिले के बंजार निवासी सोभ राम और झावे राम से खरीदे हैं। इस पर उसी दौरान झावे राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सोभ राम फरार चल रहा था। पुलिस ने कई बार सोभ राम के घर में दबिश दी, लेकिन वह हिरासत में नहीं आ सका। इस बार गुप्त सूचना हाथ लगी कि सोभ राम सुंदरनगर में कहीं रह रहा है। पुलिस ने इसे तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि युवक लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने भी कई बार इसके घर में दबिश दी लेकिन यह नहीं मिल पाया। अब गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे सुंदरनगर से गिरफ्तार किया है। इसे जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed