{"_id":"596658a04f1c1b15698b4597","slug":"121499879584-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास नदी में बहने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्यास नदी में बहने से महिला की मौत
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर उपमंडल में एक महिला ब्यास नदी में बह गई। बताया जा रहा है सिद्धपुर पंचायत के जोल मलहुआ गांव की कंचना देवी बुधवार 10 बजे नदी के किनारे खेतों में काम कर रही थी। अचानक नदी में पानी का बहाव बढ़ने से महिला बह गई। वहां से गुजर रहे सेना के जवान अशोक कुमार ने महिला को नदी में बहते देखा तो तुरंत महिला को निकालने के लिए नदी में कूद गया। उसी समय गांव के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और महिला को नदी से बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी धर्मपुर पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धर्मपुर जयलाल ने टीम के साथ शव को कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए सरकाघाट अस्पताल भेज दिया गया। महिला अपने पीछे नौ साल के बेटे व 12 साल की बेटी तथा पति को छोड़ गई है। महिला का पति एचआरटीसी में परिचालक है। उधर, थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि महिला की पानी में डूबने से मौत हुई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम करवाकर महिला का शव परिजनों को सौंप दिया है।
सेना का जवान महिला को बचाने कूद गया नदी में
पधर (मंडी)। उफनती नदी में बही महिला को बचाने की छुट्टी पर आए सेना के जवान अशोक कुमार ने पूरी कोशिश की। अपनी जान की परवाह किए बगैर वह ब्यास नदी में कूद गया। लेकिन अफसोस वह महिला को बचा नहीं सका। सैनिक की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है कि उसने अपनी जान की परवाह न करते हुए ब्यास नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन
बरसात में नदी किनारे न जाएं लोग : एसडीएम
एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह बरसात के मौसम में नदी-नालों के किनारे न जाएं। उन्होंने कहा कि आजकल नदी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है और जिस कारण कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। उन्होंने पंचायत प्रधानों तथा पंचायत सचिवों से भी अपील की है कि वह लोगों को इस बारे में जागरूक करें।