फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बच्चे को जातिसूचक शब्द कहने के आरोपी से पूछताछ

बच्चे को जातिसूचक शब्द कहने के आरोपी से पूछताछ

Fri, 16 Mar 2018 11:05 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
बच्चे को जातिसूचक शब्द कहने के आरोपी से पूछताछ
जंजैहली/गोहर (मंडी)। गोहर की नौण पंचायत में सार्वजनिक नल से पानी भरने पर दलित बच्चे को जातिसूचक शब्द कहने के मामले में आरोपी से पुलिस ने पूछताछ की है। मेडिकल रिपोर्ट में निर्मम पिटाई के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब मामले में जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के आरोपों पर जांच कर रही है। जल्द ही जातिसूचक शब्द के आरोपों के तहत आरोपी की गिरफ्तारी संभव है। डीएसपी हितेश लखनपाल ने कहा कि पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन, जातिसूचक शब्द कहने के मामले में पुलिस नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। वीरवार को पुलिस थाना गोहर में एक व्यक्ति ने जातिसूचक शब्द से संबोधित करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस में दर्ज शिकायत में उसने कहा था कि 14 मार्च को एक व्यक्ति जो सामान्य जाति से संबंधित है, उसने उसके बेटे को सार्वजनिक नल से पानी भरने से रोका और जातिसूचक शब्द कहे। शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति-जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी थी। जांच का जिम्मा डीएसपी मंडी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed