फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman hangs herself after dispute involving children.

Jalaun News: बच्चों के विवाद के बाद विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 15 Oct 2026 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman hangs herself after dispute involving children.
सिरसा कलार। थाना क्षेत्र के दहेलखंड गांव में बुधवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ससुर से कहासुनी होने पर एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव घर की ऊपरी मंजिल पर बने रसोईघर में लटका मिला। बेटी के रोने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

दहेलखंड गांव निवासी भूरे की पत्नी शिवानी (23) की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। बताया गया कि बुधवार सुबह जेठानी की बेटी और शिवानी की बेटी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर शिवानी की अपने ससुर से कहासुनी हो गई। इसके बाद सुबह करीब सात बजे उसने घर की ऊपरी मंजिल पर बने रसोईघर में छत के कुंदे से साड़ी का फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

काफी देर तक बेटी के रोने पर परिजनों और पड़ोसियों का ध्यान घर की ओर गया। मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने पर शिवानी के जेठ राजेश पड़ोसियों की छत के रास्ते ऊपर पहुंचे। वहां रसोईघर में शिवानी का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कराया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। शादी के सात साल के भीतर मौत होने के कारण नायब तहसीलदार कालपी की मौजूदगी में पंचायतनामा की कार्रवाई कराई गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed