फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for fraud under the pretext of securing a job.

Karnal News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for fraud under the pretext of securing a job.
कुरुक्षेत्र। थाना शहर थानेसर पुलिस ने होमगार्ड की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी सुनील बाजवा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता रिषभ से 4 लाख 31 हजार रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, जिला करनाल के रिषभ की सुनील बाजवा से वर्ष 2022-23 से जान-पहचान थी। जून 2025 में सुनील ने उसे होमगार्ड की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया। इसके लिए 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। आरोपी ने रिषभ से अलग-अलग किस्तों में 4 लाख 31 हजार रुपये ले लिए। करीब छह महीने तक टाल-मटोल करने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पैसे मांगने पर सुनील बाजवा धमकी देने लगा। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। पीएसआई वेद प्रकाश की टीम ने 13 अक्तूबर को सुनील बाजवा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। संवाद
विज्ञापन


हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस ने गांधीनगर निवासी सुनीता को गिरफ्तार किया है। उसके मकान से 18.15 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने सुनीता के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज किया। उसे अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 12 अक्तूबर को पुलिस टीम रविदास चौक पर मौजूद थी। टीम को सूचना मिली कि सुनीता चिट्टा/हेरोइन बेचने का काम करती है। वह अपने घर में नशीला पदार्थ रखती है। सूचना पर पुलिस टीम गांधीनगर स्थित सुनीता के मकान पर पहुंची। तलाशी में 18.15 ग्राम हेरोइन मिली। संवाद
विज्ञापन


छीनाझपटी की दो महिला आरोपी गिरफ्तार
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर महिला की सोने की चेन छीनने के मामले में अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान पंजाब के संगरूर निवासी लीलो उर्फ कृष्णा और पटियाला निवासी विधा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जीरकपुर निवासी अजय कुमार ने 9 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि सरस्वती तीर्थ पर उनकी पत्नी की चेन छीनी गई। पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 ने 14 अक्तूबर को इन महिलाओं को गिरफ्तार किया। शाखा प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि लीलो उर्फ कृष्णा के खिलाफ पंजाब के कई थानों में छीनाझपटी के तीन मामले दर्ज हैं। विधा देवी के खिलाफ भी जिला मलेरकोटला में एक मामला दर्ज है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


नशा तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रवि को गिरफ्तार किया है। रवि करनाल के शोरगीर बसी, इंद्री का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि 12 अक्तूबर को टीम रामकुंडी चौक, लाडवा के पास मौजूद थी। गुप्त सूचना पर पुलिस ने अनाज मंडी के गेट से सोनू को पकड़ा था। सोनू लाडवा का निवासी है और उसके पास मोटरसाइकिल नंबर एचआर-97बी-5507 थी। तलाशी में उसके कब्जे से 6.64 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद हुई थी। इसके बाद थाना लाडवा में मामला दर्ज कर सोनू को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच के दौरान 14 अक्तूबर को रवि को गिरफ्तार किया गया। रवि पर नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। संवाद


शाहाबाद में हेरोइन के साथ आरोपी काबू
कुरुक्षेत्र। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल ने शाहाबाद की हुड्डा कॉलोनी निवासी दीपक कुमार उर्फ दीप को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10.44 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। पुलिस प्रवक्ता नरेश के अनुसार, 13 अक्तूबर को उप निरीक्षक सतविंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम बराड़ा चौक पर थी। पुलिस को सूचना मिली कि दीपक कुमार हेरोइन बेचने का काम करता है। वह मोटरसाइकिल नंबर एचआर-78डी-9702 पर अंबाला से शाहाबाद आएगा। इस सूचना पर एनएच-44 पर मारकंडा पुल के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद बताए गए नंबर की मोटरसाइकिल पर दीपक कुमार आता दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 10.44 ग्राम हेरोइन मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed