फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a youth found on the road under suspicious circumstances, suspicion of murder

Kanpur News: संदिग्ध हालात में सड़क पर मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found on the road under suspicious circumstances, suspicion of murder
रनियां। रनियां के केशव नगर में बुधवार तड़के चार बजे के करीब एक युवक का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने पास में खड़ी मिली बिना नंबर की बाइक के चेसिस नंबर की मदद से युवक की शिनाख्त करवाई। मौके पर पहुंचे परिजन ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

रनियां थाना क्षेत्र के खानचंद्रपुर निवासी रामस्वरूप ने बताया कि मूल रूप से लक्ष्मणपुर रूरा निवासी बेटी नीलम व दामाद मुलायम सिंह खानचंद्रपुर में किराये के मकान में रहते हैं। नाती नितिन (19) खानचंद्रपुर स्थित एक फैक्टरी में मजदूरी करता था। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे नाती घर पर खाना खा रहा था। तभी उसके फोन पर एक कॉल आई। कॉलर से बात करने के बाद नाती परिजन को बिना बताए बाइक लेकर निकल गया।
विज्ञापन

सुबह तक घर न आने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। तभी पुलिस की ओर से नाती का शव केशव नगर में पड़ा मिलने की जानकारी दी गई। परिजन ने युवक की हत्या की आशंका जाहिर की है। अनहोनी पर युवक की मां नीलम, पिता मुलायम सिंह, छोटा भाई अंश व परिजन रोने लगे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
छत पर मिला मोबाइल, शरीर से गायब मिली शर्ट
परिजन ने बताया कि मंगलवार रात को नितिन घर से शर्ट पहन कर निकला था लेकिन शव मिलने के बाद जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर से शर्ट गायब थी। यदि बेटे के साथ हादसा होता तो शर्ट गायब नहीं होती। वहीं, घटना की छानबीन में जुटी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घटना स्थल के पास एक मकान की कच्ची छत से युवक का मोबाइल बरामद किया है।

.................
बयान
युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस घटना को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। संदिग्धता के आधार पर एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - सौरभ सिंह, थानाध्यक्ष रनियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed