{"_id":"5a3d3ea04f1c1b6e468bc15d","slug":"11513963168-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलघराट के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचला व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलघराट के पास तेज रफ्तार वाहन ने कुचला व्यक्ति
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शहर के निकट बाईपास के पास एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे के वक्त तीन दोस्त नेरचौक से कुल्लू की तरफ आ रहे थे। जब बाईपास के निकट सुहड़ू में पहुंचे तो उन्होंने कार एक तरफ लगा दी और वहां पर मुंह धोने के लिए निकल गए। दो साथी मुंह धोने के बाद अपनी कार तक पहुंच गए थे। लेकिन जब एक अन्य दोस्त कार तक पहुंचने लगा तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने इसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पहचान मोहर दास पुत्र दुग्गल गांव कांढा आरन तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में की है। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस थाना सदर में मृतक के साथी जगदीश चंद पुत्र प्रेम चंद निवासी बाहुटा डा. सराहन तहसील करसोग जिला मंडी ने शिकायत में कहा है कि जब मोहर दास मुंह धोने के बाद वापस गाड़ी की ओर आने लगा तभी पुलघराट की ओर से गाड़ी तेज रफ्तार से आई और मोहर दास को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। टक्कर मारने के बाद गाड़ी का चालक अभिषेक सूद ुपुत्र अशोक सूद निवासी तेगुविहार डा. कोखण तहसील और जिला कुल्लू मौके से भाग गया। उन्होंने इसका पीछा करके कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। उधर, एसपी मंडी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस ने धारा 279, 304 ए और 187 मोटर वाहन के तहत मामला दर्ज करके गहन पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। एसआई रमेश चंद अन्वेषणाधिकारी पुलिस थाना सदर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।